ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / sports / वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दिन भारत ने 5 विकेट खोकर बनाए 264 रन,...

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दिन भारत ने 5 विकेट खोकर बनाए 264 रन, कोहली-मयंक की फिफ्टी

31-Aug-2019 09:35 AM

By 13

DESK:  जमैका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं. पहले दिन कप्तान विराट कोहली सबसे ज्यादा 76 रन बनाकर आउट हुए. वहीं ओपनर मयंक अग्रवाल ने 127 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 55 रन बनाए. मयंक को 115 के स्कोर पर जेसन होल्डर ने आउट किया. वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को तीन विकेट मिले वहीं कॉर्नवॉल और रोच ने 1-1 विकेट झटके. भारत की ओर से केएल राहुल ने 13, पुजारा ने 6, रहाणे ने 24 रन बनाए. वहीं, हनुमा विहारी 42 और रिषभ पंत 27 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले दिन का खेल खत्म होने तक 62 रन की साझेदारी हो चुकी है. इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया. विंडीज ने इस मैच में रहकीम कॉर्नवॉल को पदार्पण का मौका दिया. वहीं जाहमार हेमिल्टन को भी मौका मिला. शाई होप और मिग्यूएल कमिंस को बाहर जाना पड़ा. दूसरा टेस्ट मैच भी जीतकर टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज का सफाया 2-0 से करना चाहेगी. इससे पहले भारत ने एंटीगा टेस्ट 318 रनों के विशाल अंतर से जीतकर पहले ही 60 अंक हासिल कर लिया है.