खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
09-Mar-2022 02:52 PM
DESK : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन दिख रहा है। मोहाली टेस्ट में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर बन गए हैं। जडेजा 406 रैटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे से पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, होल्डर 383 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे पायदान पर आर अश्विन का नाम आता है। मोहाली में अश्विन ने 61 रन बनाने के अलावा 6 विकेट भी लिए थे।
बताते चलें कि जडेजा ने मोहाली टेस्ट की पहली पारी में शानदार बैटिंग करते हुए रिकॉर्ड 175 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद मैच की दोनों पारियों में उन्होंने कुल 9 विकेट चटकाए थे। पहली पारी में सर जडेजा ने 5 और दूसरी पारी में 4 श्रीलंकाई खिलाड़ियों को आउट किया था।

वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी टॉप-5 में वापसी हो गई है। टॉप 10 में फिलहाल टीम इंडिया के 3 बल्लेबाज शामिल हैं। रैंकिंग में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन बरकरार हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के टेस्ट कैप्टन जो रूट और तीसरे पर स्टीव स्मिथ का नाम आता है। चौथे पर केन विलियमसन का नाम आता है।
विराट कोहाली को बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है। कोहली 763 रैटिंग पॉइंट्स के साथ 7वें से 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में अपना 100वां टेस्ट खेलने वाले विराट ने पहले टेस्ट में 45 रन बनाए थे। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा 761 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर बरकरार हैं। वहीं, ऋषभ पंत एक स्थान के फायदे के साथ 11वें से 10वें नंबर पर आ गए हैं।

टेस्ट की बॉलिंग रैंकिंग की बात करें तो इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। पहले पायदान पर 892 पॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस बरकरार हैं, जबकि दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है। अश्विन के 850 पॉइंट्स हैं। टॉप 10 में उनके अलावा उपकप्तान जसप्रीत बुमराह दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। बुमराह 763 पॉइंट्स हैं और वह 10वें पायदान पर मौजूद हैं।
