ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है?

Home / sports / ICC टेस्ट रैंकिंग में किंग कोहली की शानदार वापसी, जानें अब किस पायदान...

ICC टेस्ट रैंकिंग में किंग कोहली की शानदार वापसी, जानें अब किस पायदान पर हैं विराट

15-Mar-2023 05:50 PM

By First Bihar

DESK: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज किंग कोहली की ICC टेस्ट रैंकिंग में शानदार वापसी देखने को मिली है। कभी ICC की रैंकिंग में टॉप पर रहने वाले विराट कोहली कब टॉप 20 से गायब हो गए किसी को पता ही नहीं चला। वहीं अब किंग कोहली ने शानदार वापसी के साथ एक बार फिर आईसीसी टेस्ट की टॉप 20 रैंकिंग में अपनी जगह बना ली है। किंग कोहली ने आईसीसी टॉप रैंकिंग में 8 पायदन की छलांग लगाई है। 


दरअसल, पिछले कुछ समय से विराट कोहली की फॉर्म उतनी अच्छी नहीं चल रही थी। उनके बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लग रहे थे। जिसके कारण किंग कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टॉप 20 से बाहर हो गए थे। वहीं अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार शतक जड़ने की बदौलत किंग कोहली ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 8 पायदान की छलांग लगाई है। विराट ने अब टॉप 20 में अपनी जगह बना ली हैं। इससे पहले कोहली टेस्ट रैंकिंग में 21 नंबर पर थे, वहीं अब उनकी मौजूदा टेस्ट रैंकिंग 13 है। 


बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीन मैचों में किंग कोहली का बल्ला नहीं चला, वहीं आखिरी मैच में कोहली ने सबसे अहम 186 रन बनाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान 51.10 के स्ट्राइक रेट से 64 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 186 रनों की पारी खेली। किंग कोहली के इस खास पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। 


बतातें चलें कि, मौजूदा समय में ICC की टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन, नंबर 2 पर स्टीव स्मिथ और नंबर 3 पर जो रूट हैं। वहीं गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन नंबर एक पर हैं, नंबर 2 पर जेम्स एंडरसन और तीन पर पैट कमिंस हैं। बात अगर ऑलराउंडर्स की रैंकिंग की करें तो रविंद्र जडेजा नंबर वन पर हैं, नंबर 2 पर आर अश्विन हैं और नंबर 3 पर शाकिब अल हसन हैं।