ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / sports / इस देश के तेज गेंदबाज पर ICC ने लगाया बैन, भारी पर गई...

इस देश के तेज गेंदबाज पर ICC ने लगाया बैन, भारी पर गई यह एक बड़ी गलती

ICC ने इस देश के तेज गेंदबाज पर डोपिंग टेस्ट में कोकीन मेटाबोलाइट पॉजिटिव पाए जाने के कारण 3 महीने का बैन लगा दिया है। रिकॉर्ड भी हटाए गए, ट्रीटमेंट के बाद सजा हो सकती कम..

16-Sep-2025 08:44 PM

By First Bihar

ICC: नीदरलैंड के 30 वर्षीय तेज गेंदबाज विवियन किंगमा पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड के उल्लंघन के लिए तीन महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई 12 मई को उट्रेच के स्पोर्टपार्क मार्सचाल्केरवीर्ड मैदान पर UAE के खिलाफ ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 वनडे मैच के बाद डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद की गई है। टेस्ट में किंगमा के सैंपल में बेंजोयलकोग्नाइन (कोकीन का मेटाबोलाइट) पाया गया था जो कि ICC की डोपिंग रोधी संहिता के तहत प्रतिबंधित पदार्थ है।


किंगमा ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है और साथ ही यह साबित भी किया कि उन्होंने टूर्नामेंट के बाहर इस पदार्थ का सेवन किया था। इस वजह से उन्हें तीन महीने बैन की सजा मिली है। अगर किंगमा ICC के बताए ट्रीटमेंट प्रोग्राम को संतोषजनक ढंग से पूरा करते हैं तो यह बैन घटाकर एक महीने का भी किया जा सकता है। वहीं, 12 मई के UAE मैच और उसके बाद के सभी मैचों में उनके व्यक्तिगत रिकॉर्ड को रिकॉर्डबुक से हटा दिया गया है।


विवियन किंगमा ने अब तक 30 वनडे में 40 विकेट और 26 टी-20 इंटरनेशनल में 24 विकेट लिए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 24 और लिस्ट-ए में 71 विकेट हैं। यह बैन उनके करियर पर एक बड़ा दाग है लेकिन राहत की बात यह है कि उन्हें एक मौका मिला है और ट्रीटमेंट प्रोग्राम पूरा होने पर वह टीम में वापसी कर पाएंगे।