ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान

Home / sports / 16 साल बाद क्या रोहित शर्मा तोड़ देंगे सचिन के वर्ल्ड कप का...

16 साल बाद क्या रोहित शर्मा तोड़ देंगे सचिन के वर्ल्ड कप का रिकार्ड ?, पढ़िए पूरी खबर

05-Jul-2019 03:34 PM

By 4

DESK: विश्व कप 2019 में हिटमैंन रोहित शर्मा का बल्ला खूब बोल रहा है. टीम इंडिया की तरफ से इस बार रोहित ने खूब रन बनाए हैं. रिकार्ड पर नजर डाले तो 96.96 की औसत से रोहित शर्मा ने 544 रन बनाए हैं. ऐसे में इस बार क्रिकेट के खेल प्रेमियों को लग रहा है कि सचिन के 16 साल का रिकार्ड टूट सकता है. सचिन तेंदुलकर ने 2003 के विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका में 11 मैचों में 61.18 के औसत से 673 रन बनाए थे. उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन का नंबर आता है, जिन्होंने 2007 के विश्वकप में वेस्टइंडीज में 11 मैचों में 73.22 के औसत से 659 रन बनाए थे लेकिन इस बार के रिकार्ड की बात करें तो अब तक 5 खिलाड़ी 500 का आकड़ा पार कर चुके हैं. रोहित शर्मा ने सात मैचों में 96.96 के औसत से 544 रन बनाए हैं. बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने सात मैचों में 542 रन, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने आठ मैचों में 516 रन और उनके कप्तान एरोन फिंच ने आठ मैचों में 504 रन तथा इंग्लैंड के जो रूट ने नौ मैचों में 500 रन बनाए हैं. 2019 विश्व कप में रोहित के फार्म को देखकर लग रहा है कि वो सचिन के 16 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ सकते हैं. हालांकि एक विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा इस समय चौथे नंबर पर है. सचिन और हेडन के बाद श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 2007 के विश्वकप में 11 मैचों में 60.88 के औसत से 548 रन बनाए थे.