ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / sports / प्यार की पिच पर 'क्लीन बोल्ड' हुए हार्दिक पंड्या, 'DJ वाले बाबू' गर्ल...

प्यार की पिच पर 'क्लीन बोल्ड' हुए हार्दिक पंड्या, 'DJ वाले बाबू' गर्ल से की सगाई

02-Jan-2020 11:04 AM

DESK: इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक पंड्या प्यार की पिच पर क्लीन बोल्ड हो गये हैं. बादशाह के गाने 'डीजे वाले बाबू' की एक्ट्रेस और डांसर नताशा स्टानोविक के साथ क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने सगाई रचा ली है. नताशा सर्बिआ की रहने वाली हैं और लम्बे समय से हार्दिक के साथ उनका अफेयर चल रहा था.

 

अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टानोविक के साथ बुधवार को पंड्या ने सगाई कर ली. हार्दिक ने सोशल मीडिया पर नताशा के साथ कई तस्वीरें शेयर की और लिखा, 'मैं तेरा, तू मेरी जान, सारा हिंदुस्तान. 01.01.2020 #engaged'. हार्दिक और नताशा के अफेयर की खबरें अगस्त से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. दोनों कई बार एक साथ नजर भी आए. डांस रियलिटी शो नच बलिए-9 में भाग ले चुकी नताशा के लिए हार्दिक ने वोट भी मांगे थे. 


आपको बता दें कि पिछले साल के वर्ल्ड कप के दौरान हार्दिक पंड्या को लोअर बैक की शिकायत हुई थी. चोट के बाद वापसी करने वाले हार्दिक को न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया- A टीम में शामिल किया गया है. इस टीम में पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को भी A टीम के साथ जाने को कहा गया है. टीम इंडिया फरवरी में न्यूजीलैंड जाएगी जहां वो 3 टी-20 और 2 टेस्ट मैच खेलेगी.