ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / sports / हार्दिक पंड्या ने फैंस के लिए शेयर की 'जूनियर पांड्या' की पहली...

हार्दिक पंड्या ने फैंस के लिए शेयर की 'जूनियर पांड्या' की पहली तस्वीर

01-Aug-2020 03:06 PM

DESK: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के घर नन्हा मेहमान आया है. दो दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की थी. और अब उन्होंने एक और तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वह अपने बेटे को गोद में लिये दिखाई दे रहे हैं.

26 साल के हार्दिक पंड्या ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "भगवान का आशीर्वाद..." साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी नताशा स्टानकोविक के प्रति प्यार का इजहार भी किया. फैनस उनके घर आये इस गुड न्यूज़ को सुन कर खासे उत्साहित हैं. कइयों ने तो उनसे उनके बच्चे का नाम तक पूछ लिया.


हार्दिक ने इसी साल 1 जनवरी 2020 को सर्बियन मॉडल नताशा स्टेनकोविक से अचानक सगाई करके सभी चौंका दिया था. इसके बाद दोनों ने मई में अपने घर आने वाले मेहमान की जानकारी साझा की थी. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में हार्दिक ने कहा था कि वह और उनकी पत्नी आने वाले अपने बच्चे को लेकर उत्साहित हैं.

हार्दिक पंड्या के इस फोटो को मुंबई इंडियंस ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है. इस क्यूट तस्वीर को शेयर करते हुए मुंबई इंडियंस ने कैप्शन में लिखा है- डैडी का प्यारा.