ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Home / sports / GTvsSRH: 'गिल-बटलर' नामक तूफ़ान के आगे नतमस्तक हुई हैदराबाद, प्लेऑफ्स की रेस से...

GTvsSRH: 'गिल-बटलर' नामक तूफ़ान के आगे नतमस्तक हुई हैदराबाद, प्लेऑफ्स की रेस से लगभग बाहर

GTvsSRH: IPL 2025 के पिछले मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हरा दिया है। जिसमें शुभमन गिल और जोस बटलर के अर्धशतक का अहम योगदान रहा।

03-May-2025 07:01 AM

By First Bihar

GTvsSRH: IPL 2025 में गुजरात टाइटंस ने 2 मई 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से मात देकर अपने आप को प्लेऑफ के और करीब ले जाने का काम किया है। कप्तान शुभमन गिल (76) और जोस बटलर (64) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर गुजरात ने 224/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में हैदराबाद की टीम अभिषेक शर्मा (74) की शानदार पारी के बावजूद 186/6 तक ही पहुंच सकी। गुजरात की इस जीत ने उन्हें अंक तालिका में दूसरा स्थान दिलाया, जबकि हैदराबाद के लिए प्लेऑफ का रास्ता अब बेहद मुश्किल हो गया है।


इस मैच में गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला, और कप्तान गिल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। सुदर्शन 48 रन बनाकर सातवें ओवर में आउट हुए, लेकिन गिल ने जोस बटलर के साथ पारी को संभाला। गिल ने 38 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाए, लेकिन 14वें ओवर में रन आउट हो गए। इसके बाद बटलर ने आक्रामक रुख अपनाया और 37 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों के साथ 64 रन ठोक डाले। वॉशिंगटन सुंदर (21) और शाहरुख खान (6*) ने अंत में तेजी से रन बटोरकर गुजरात को 224 तक पहुंचाया।


इधर हैदराबाद की बल्लेबाजी लाइनअप, जो अपनी आक्रामकता के लिए जानी जाती है, 225 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही। पांचवें ओवर में ट्रैविस हेड (20) को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट कर पहला झटका दिया। ईशान किशन (13) भी दबाव में जल्दी पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा ने 41 गेंदों पर चार चौके और छह छक्कों के साथ 74 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन 15वें ओवर में ईशांत शर्मा ने उन्हें मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराकर हैदराबाद की उम्मीदों को तोड़ दिया। हेनरिक क्लासेन (23) भी अगले ओवर में कृष्णा का शिकार बने, जिसके बाद हैदराबाद की हार तय हो गई।


गुजरात के गेंदबाजों ने हैदराबाद की तूफानी बल्लेबाजी पर लगाम लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने अहम विकेट चटकाए, जबकि ईशांत शर्मा ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में अभिषेक का बड़ा विकेट लिया। सिराज ने अनिकेत वर्मा और कामिंदु मेंडिस को लगातार गेंदों पर आउट कर हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया। इस जीत के साथ गुजरात के 10 मैचों में 14 अंक हो गए, और वे प्लेऑफ के लिए मजबूत दावेदार बन गए। हैदराबाद के 10 मैचों में सिर्फ 6 अंक हैं, और अगर इन्हें प्लेऑफ्स में जाना है तो अब बाकी सभी मैच जीतने होंगे, जो कि बड़ा असंभव सा प्रतीत होता है।