ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / sports / ग्राउंड्समैन की गलती से रद्द हुआ भारत-श्रीलंका के बीच पहला टी-20, हेयर ड्रायर...

ग्राउंड्समैन की गलती से रद्द हुआ भारत-श्रीलंका के बीच पहला टी-20, हेयर ड्रायर से सुखाई गई थी पिच

06-Jan-2020 12:20 PM

DESK: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच ग्राउंड्समैन की गलती से रद्द करना पड़ा. गुवाहाटी में खेले जाने वाला पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच बारिश के कारण बिना गेंद फेंके रद्द कर दिया गया. एक घंटे पहले बारिश बंद हो गई थी, लेकिन पिच पर पानी आ जाने के कारण इसे अंत तक सुखाया नहीं जा सका. टॉस होने के बाद करीब 50 मिनट तक बारिश हुई. इस बीच कवर्स में होल होने के कारण पानी पिच पर आ गया.


हद तो तब हो गई जब पिच को सुखाने के लिए वैक्यूम क्लीनर, स्टीम आयरन और हेयर ड्रायर का इस्तेमाल किया गया. पिच के आसपास गीले हिस्सों को सुखाने के लिए पहले वैक्यूम क्लीनर का सहारा लिया गया. पिच पर हल्के रोलर को भी इस्तेमाल किया गया. इस मैच के रद्द होने के बाद असम क्रिकेट संघ (ACA) की खूब आलोचना हो रही है. 


सोशल मीडिया पर फैंस ने ACA का जमकर मजाक उड़ाया है. वहीं पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि इतनी कम बारिश की वजह से मैच का रद्द हो जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. लक्ष्मण ने कहा कि मैदानकर्मियों को इस मैच के लिए अच्छी तैयारी रखनी चाहिए थी. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी मैच रद्द होने के लिए असम क्रिकेट संघ के ग्राउंड स्टाफ की गलती बताई है.