BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
13-Jun-2025 03:14 PM
By FIRST BIHAR
Gautam Gambhir Mother Heart Attack: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ की तैयारी कर रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अचानक भारत लौट आए हैं।
जानकारी के अनुसार, गौतम गंभीर की मां सीमा गंभीर को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि राहत की बात यह है कि वह अब खतरे से बाहर हैं। गौतम गंभीर 7 जून को टीम के साथ लंदन पहुंचे थे और टीम फिलहाल बेकेनहैम में अभ्यास कर रही है।
शुक्रवार से वहां एक इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच शुरू होना था, लेकिन उससे पहले ही उन्हें आपात स्थिति में भारत लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, गंभीर 17 जून को फिर से इंग्लैंड लौटेंगे और 20 जून से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मुकाबले से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा।
गौतम गंभीर की मां सीमा गंभीर गृहिणी हैं और उनके पिता दीपक गंभीर टेक्सटाइल व्यवसायी हैं। गंभीर की एक छोटी बहन हैं जिनका नाम एकता गंभीर है। वहीं पत्नी का नाम नताश जैन है। गंभीर की शादी साल 2011 के अक्टूबर महीने में हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं।