ब्रेकिंग न्यूज़

डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या

Home / sports / धोनी को दशक की टी20 टीम में शामिल देख नाराज हुए आकाश चोपड़ा,...

धोनी को दशक की टी20 टीम में शामिल देख नाराज हुए आकाश चोपड़ा, बोले- उन्होंने कुछ खास नहीं किया

03-Jan-2021 03:33 PM

DESK : ICC ने हाल ही में दशक की टी20 क्रिकेट टीम का चयन किया है. इस टीम में आईसीसी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल किया है. इसके साथ ही आईसीसी ने उन्हें टीम का कप्तान भी चुना है. जिसे लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपना बयान जारी किया है और साथ ही सवाल भी खड़ा किया है. दरअसल आकाश चोपड़ा ने धोनी को टीम में शामिल किए जाने पर हैरानी जताई है.


उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट कर कहा कि 'मैं थोड़ा सा हैरान हूं क्योंकि यदि आप दशक के टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो न तो भारत ने कुछ जीता है और न ही धोनी ने खास प्रदर्शन किया है. हम इंटरनेशनल टी20 टीम बना रहे हैं और इसमें जोस बटलर जैसे खिलाड़ी शामिल नहीं हैं.' आपको बता दें कि इससे पहले भी चोपड़ा इस बात पर हैरान नजर आए कि आईसीसी ने इस टीम में सिर्फ तीन मुख्य गेंदबाजों को ही चुना है. जिसमें लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और राशिद खान को रखा गया है. वहीं ऑलराउंडर्स- कायरन पोलार्ड और ग्लेन मैक्सवेल को रखा गया है.


आईसीसी की दशक की T20 टीम :-

बात करें आईसीसी के दशक की T20 टीम की तो उसमे महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), विराट कोहली, रोहित शर्मा, एरोन फिंच,  क्रिस गेल, एबी डी विलियर्स, कायरन पोलार्ड, ग्लेन मैक्सवेल, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, राशिद खान जैसे क्रिकेटर्स शामिल हैं.