ब्रेकिंग न्यूज़

एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर

Home / sports / बारिश बना विलेन, धर्मशाला के ग्राउंड में भरा पानी, बिना टॉस के रद्द...

बारिश बना विलेन, धर्मशाला के ग्राउंड में भरा पानी, बिना टॉस के रद्द हुआ पहला T-20 मैच

15-Sep-2019 09:39 PM

By 9

DESK: बारिश के चलते धर्मशाला में खेला जाने वाला पहला टी-20 मैच रद्द हो गया है. भारी बारिश के बाद मैदान गीला होने के कारण टॉस भी नहीं हो पाया और ना ही मैच में एक भी गेंद फेंकी जा सकी. लगातार बारिश के कारण मैदान में काफी पानी भर गया था. मैदानकर्मियों ने हालांकि मैदान से पानी निकालने के लिए पूरी कोशिश की लेकिन दोबारा बारिश के चलते मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया. मैच के रद्द होने से हजारों क्रिकेट प्रेमियों को भारी निराशा हुई जो मैदान में बड़ी उम्मीद के साथ मैच देखने आए थे. बता दें कि आखिरी बार 2018 में इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी, तब भारत ने साउथ अफ्रीका को उसके घर पर 2-1 से मात दी थी. अब साउथ अफ्रीका पिछली सीरीज की हार का बदला लेने के लिए भारत दौरे पर है.बता दें कि आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में भारत का दौरा किया था. तब तीन मैचों की सीरीज मेहमान टीम ने 2-0 से अपने नाम की थी, जबकि तीसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. दक्षिण अफ्रीका इकलौती ऐसी टीम है, जिसे भारत अपनी धरती पर टी-20 इंटरनेशनल में नहीं हरा पाया है.