अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है?
23-Feb-2023 03:44 PM
By First Bihar
DESK : इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत 31 मार्च से होने जा रही है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के पास बड़ी समस्या यह थी कि उनके टीम का नेतृत्व कौन करेगा। क्योंकि, इसके पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में थी। लेकिन, पिछले दिनों ऋषभ पंत का एक रोड एक्सीडेंट में काफी चोट आई थी। जिससे उबरने में उनको काफी समय लगने वाला है। वह इस बार आईपीएल के 16वां सीजन में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में टीम की कमान किसको सौंपी जाएगी इस बात की पुष्टि दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा कर दी गई है।
दरअसल, 31 मार्च से आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होगा। जिसके पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत के गैरमौजुदगी में टीम की कमान डेविड वॉर्नर के हाथों में सौंप दी है। अब आईपीएल के 16वां सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर करेंगे। वहीं टीम के उपकप्तान भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बनाया गया है। इस बात की पुष्टि दिल्ली फ्रेंचाइज़ी के मैनेजमेंट की ओर से की गई है।
वहीं, आईपीएल 2022 में ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने पांचवें नंबर पर रहेकर टूर्नामेंट का समापन किया था. टीम ने 14 में से कुल 7 मैच जीते और 7 गंवाए थे. ऐसे में इस बार दिल्ली की प्रदर्शन कैसा होगा, इस पर सभी की नज़रें टिकी रहेंगी
बता दें कि, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 2009 में पहली बार आईपीएल में हिस्सा लिए थे। उस वक्त से लेकर अब तक वॉर्नर ने आईपीएल के कुल 162 मैच खेले हैं। इन मैचों में वॉर्नर ने 42.01 की औसत से 5881 रन बनाए है। साथ ही वॉर्नर ने 4 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं। वॉर्नर एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और टीम उनसे बेहतर प्रदर्शन का उम्मीद कर रहे है।