ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल

Home / sports / दीपिका ने बैंकॉक में मचाया धमाल, 'सोने' पर निशाना लगा पाया ओलंपिक कोटा

दीपिका ने बैंकॉक में मचाया धमाल, 'सोने' पर निशाना लगा पाया ओलंपिक कोटा

29-Nov-2019 02:52 PM

DESK : भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने काफी समय बाद पूरे फॉर्म में आते हुए बैंकॉक में महाद्वीपीय क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है। तीन दिन पूर्व दीपिका ने रिकर्व वर्ग में मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक भी हासिल किया था। इसमें उनके पार्टनर उनके मंगेतर अतानु दास थे। भारत के खिलाड़ियों ने बुधवार को समाप्त हुई चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य हासिल किए। प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय बैनर के बगैर खेले। इसकी वजह भारतीय तीरंदाजी एसोसिएशन पर लगा प्रतिबंध है।

शीर्ष वरीयता प्राप्त दीपिका ने रिकर्व एकल वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मलेशिया की नूर अफीसा अब्दुल को 7-2 से हराया। उसके बाद ईरान की जहरा नेमाती को 6-4 से तथा स्थानीय तीरंदाज नरीसारा खुनहिरानचाइयो को 6-2 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर ओलंपिक कोटा हासिल किया।दीपिका ने फाइनल में वियतनाम की एनगुएट डो थि एन को अंतिम चार के मुकाबले में 6-2 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा कर लिया। इसी स्पर्धा में अंकिता भगत ने रजत हासिल किया।

दीपिका कुमारी ने कहा, कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ करना चाहते थे। लेकिन हम शुरू में थोड़े नर्वस थे। तेज हवा भी चल रही थी। मैंने अपनी सांस पर ध्यान लगाए रखा और खुद से कहा, लगी रहो। मैं अब अच्छा महसूस कर रही हूं।

अंकिता भकत ने 21वीं एशियाई चैंपियनशिप में गुरुवार को महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में देश के लिए रजत पदक जीता। भारतीय महिला टीम ने महिलाओं की रिकर्व स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वॉलिफाई भी कर लिया। फाइनल में दीपिका ने हमवतन अंकिता को लगातार सेटों में 6-0 से हराया। उन्होंने 27-24, 27-26, 27-26 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सेमीफाइनल में अंकिता ने भूटान की करमा को 6-2 से हराया जबकि दीपिका ने वियतनाम की एनगुएत डो थी एन को चार सेटों में 6-2 से हराया।