मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
12-Jun-2020 08:05 AM
RANCHI: फेमस तीरंदाज और पद्मश्री दीपिका कुमारीओलिंपियन अतानु दास के साथ 30 जून को शादी करने वाली थी, लेकिन प्रशासन ने गेस्ट हाउस की बुकिंग रद्द कर दी है. प्रशासन ने कोरोना महामारी को हवाला दिया है. प्रशासन के फैसले से परिजन गुस्से में हैं.
परिजनों को भेजा नोटिस
शादी समारोह रांची के डोरंडा स्थित खुखरी गेस्ट हाउस में होना है. लेकिन रांची जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए खुखरी गेस्ट हाउस की बुकिंग रद्द कर दी है. इसका नोटिस भी जिला प्रशासन ने परिजनों को भेज दी, लेकिन परिजनों ने लेने से इंकार कर दिया है.
परिजनों ने कहा-कार्ड बंट चुका है, जगह बदलना संभव नहीं
बुकिंग रद्द होने पर परिजनों में प्रशासन के प्रति गुस्सा है. परिजनों का कहना है कि शादी समारोह का कार्ड बंट चुका है. ऐसे में समारोह को दूसरे जगह पर कराना संभव नहीं है. पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता एडीजी मुराली लाल मीणा ने बताया कि कोरोना महामारी के तहत लॉकडाउन में खुखरी गेस्ट हाउस में कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं हो रहा है. पुलिस विभाग ने दीपिका कुमारी के अंतराष्ट्रीय पहचान को देखते हुए खुखरी गेस्ट हाउस में शादी समारोह आयोजित करने के लिए विशेष अनुमति दी थी. यहां पर कोई आम कार्यक्रम नहीं होता है. लेकिन लॉकडाउन और सुरक्षा कारण से बुकिंग रद्द की गई है.