‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार
19-Dec-2019 03:24 PM
DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चहर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं. उनके कमर में तकलीफ के कारण उन्हें इस मैच से बाहर किया गया है. उनकी जगह तीसरे वनडे मैच के लिए नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मैच से दीपक चहर का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है. इस बाबत बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया है कि तीसरे मैच में दीपक चहर की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है.
वहीं बीसीसीआई ने बयान जारी कर बताया कि विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच के बाद चहर ने पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की थी. जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. बता दें कि वेस्टइंडीज और भारत के बीच हो रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज में दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर है. तीसरा और अंतिम मैच 22 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा.
तीसरे वनडे के लिए संभावित भारतीय टीम-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी.