ब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय

Home / sports / CSK को लगा एक और बड़ा झटका, रैना के बाद हरभजन ने...

CSK को लगा एक और बड़ा झटका, रैना के बाद हरभजन ने भी छोड़ा टीम का साथ

04-Sep-2020 03:25 PM

DESK : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की इस टूर्नामेंट में ट्रोफी की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के दिन आजकल खराब चल रहे हैं. टूर्नामेट अभी शुरू भी नहीं हुआ है और इस टीम को लगातार एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं.

सबसे पहले टीम पर कोरोना अटैक हुआ फिर सुरेश रैना ने आईपीएल को निजी  कारणों से छोड़ दिया. अब खबर आ रही है कि सुरेश रैना के बाद टीम के एक और सीनियर खिलाड़ी निजी कारणों का हवाल देकर टीम का साथ छोड़ सकते हैं. 

एक वेबसाइट के मुताबिक ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि, हरभजन सिंह हैं. खबर के अनुसार भज्जी ने शुक्रवार को सीएसके टीम मैनेजमेंट को अपने फैसले के बारे में बता दिया है. हालांकि अभी तक भज्जी या सीएसके की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. यहां आपको बता दें कि, भज्जी टीम के साथ युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के लिए रवाना नहीं हुए थे, ऐसा कहा जा रहा था कि वो बाद में टीम से जुड़ेंगे. लेकिन अब भज्जी शायद टीम के साथ इस सीजन के लिए ना जुड़े.   

आपको बता दें कि, पिछले साल हुए आइपीएल में भज्जी ने 16 विकेट हासिल करके सफलतम गेंदबाजों की सूची में जगह पाई थी. आइपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भज्जी तीसरे नंबर पर हैं. इस लिहाज से हरभजन सिंह का टीम में ना होना धोनी और टीम के लिए दूसरा झटका होगा.