ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Cricketers Income: खिलाड़ी सिर्फ क्रिकेट नहीं, हर गियर से भी बनाते हैं करोड़ों का स्कोर, जानिए कैसे?

Cricketers Income: क्रिकेट तो सभी देखते है, लकिन जब आप टीवी पर किसी क्रिकेटर को बैट घुमाते या हेलमेट लगाए देखते हैं, तो क्या आपने कभी सोचा है कि उनके हर एक गियर से भी मोटी कमाई होती है? जी हाँ, क्रिकेटर सिर्फ बीसीसीआई की सैलरी या मैच जीतने पर इनाम से

09-Oct-2025 07:58 AM

By First Bihar

Cricketers Income: क्रिकेट तो सभी देखते है, लकिन जब आप टीवी पर किसी क्रिकेटर को बैट घुमाते या हेलमेट लगाए देखते हैं, तो क्या आपने कभी सोचा है कि उनके हर एक गियर से भी मोटी कमाई होती है? जी हाँ, क्रिकेटर सिर्फ बीसीसीआई की सैलरी या मैच जीतने पर इनाम से ही पैसा नहीं कमाते, उनकी कमाई के रास्ते इतने सारे हैं कि सुनकर आप हैरान रह जाएंगे, जानिये कैसे - 


असल में, विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे बड़े खिलाड़ी बल्ले, हेलमेट, जूतों और यहां तक कि इंस्टाग्राम पोस्ट से भी करोड़ों कमाते हैं। जिस बल्ले से वे चौके-छक्के मारते हैं, उस पर अगर किसी कंपनी का लोगो लगा है, तो वो कंपनी उस खिलाड़ी को लाखों-करोड़ों देती है। यही हाल हेलमेट, जूते और ग्लव्स का है, उन पर भी ब्रांडिंग होती है और बदले में पैसा मिलता है. इसके अलावा, कई कंपनियां क्रिकेटर्स को ब्रांड एंबेसडर बनाती हैं। विराट कोहली जैसे खिलाड़ी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए भी करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। किसी ऐड शूट में जाने पर वो 3 से 5 करोड़ रुपये तक कमा सकते हैं।


अब बीसीसीआई की बात करें तो वहाँ भी ग्रेड के हिसाब से सैलरी मिलती है -

A+ ग्रेड: 7 करोड़

A ग्रेड: 5 करोड़

B ग्रेड: 3 करोड़

C ग्रेड: 1 करोड़

मतलब साफ है  क्रिकेटर्स की कमाई सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका हर मूव, हर गियर और हर पोस्ट भी पैसे बनाता है।.