युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
15-Dec-2019 09:52 AM
DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार का उनके एक पड़ोसी के साथ झगड़ा हो गया. पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और पड़ोसी के बीच जमकर मारपीट हुई है. पड़ोसी ने आरोप लगाया है कि प्रवीण मारपीट के समय शराब के नशे में थे. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ की है. जहां पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार और उनके एक पड़ोसी दीपक शर्मा के बीच मारपीट हुई है. इस मारपीट में पड़ोसी की एक उंगली टूट गई है. ये आरोप दीपक ने प्रवीण के ऊपर लगाया है. दीपक शर्मा का कहना है कि वो अपने बच्चे को स्कूल बस से लेने गए थे, इसी बीच पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की गाड़ी भी वहां पहुंच गई. दीपक शर्मा का कहना है कि प्रवीण कुमार ने आते ही बस वाले और उनके साथ गाली-गलौज की.
पड़ोसी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने कहा कि प्रवीण कुमार ने उनके बच्चे तक को धक्का दिया. पिता ने इसका विरोध किया, तो प्रवीण कुमार ने उनके साथ भी मारपीट की. पड़ोसी ने प्रवीण के ऊपर थाने में शिकायत की है. बताया जा रहा है कि इस मारपीट में प्रवीण कुमार के भी मुंह पर थोड़ी चोट आई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.