ब्रेकिंग न्यूज़

Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत

Home / sports / टीम इंडिया के तेज गेंदबाज बुमराह ने संजना गणेशन के साथ रचाई शादी,...

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज बुमराह ने संजना गणेशन के साथ रचाई शादी, पहली तस्वीर आई सामने..

15-Mar-2021 04:00 PM

DESK : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज टीवी प्रेजेंटर संजना गणेशन के साथ गोवा में शादी रचाई. दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है. बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसे पोस्ट किया है. इस तस्वीर में बुमराह और संजना बेहर प्यारे दिखाई दे रहे हैं. दोनों ने लाइट कलर की मैचिंग आउटफिट पहनी है, जो उनके ऊपर जंच रही है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बुमराह और संजना ने बेहद ही प्राइवेट फंक्सन में शादी की. इस दौरान उनके रिश्तेदारों और करीबी दोस्त ही मौजूद थे. कोरोना के गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए इस शादी में कुछ करीबी लोगों को ही बुलाया गया था.
शादी में शामिल हुए लोग मास्क के साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो कर रहे थे. 

बता दें कि बुमराह ने भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली गयी चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज के चौथे टेस्‍ट के दौरान ही अपना नाम वापस ले लिया था. उसके कुछ समय बाद ही पता चला कि जसप्रीत बुमराह शादी करने वाले हैं. उसके बाद से बुमराह और संजना पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं.

बता दें कि बुमराह की पत्नी संजना गणेशन एक क्रिकेट एंकर हैं और पिछले कुछ समय से वो कई टूर्नामेंटों का हिस्सा रही हैं. वो आईपीएल में सक्रिय रहने के साथ ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ भी जुड़ी रही हैं. संजना आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से लेकर इंडियन प्रीमियर लीग तक होस्ट कर चुकी हैं, इसके अलावा संजना कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर भी रहीं हैं.