ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / sports / Cricket: क्लीन बोल्ड करने के मामले में यह भारतीय गेंदबाज सबसे आगे, कुंबले...

Cricket: क्लीन बोल्ड करने के मामले में यह भारतीय गेंदबाज सबसे आगे, कुंबले और कपिल देव को भी पछाड़ा

Cricket: भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा क्लीन बोल्ड करने के मामले में यह गेंदबाज सबसे ऊपर। कुंबले और कपिल देव को पछाड़कर बने नंबर 1, विश्व में मुरलीधरन के बाद चौथे स्थान पर।

23-Jul-2025 09:13 AM

By First Bihar

Cricket: भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में गिल्लियां उड़ाने के मामले में बाकी भारतीय गेंदबाजों से काफी आगे हैं। 2024 में संन्यास लेने वाले अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में 109 बल्लेबाजों को बोल्ड करके अनिल कुंबले (94 बोल्ड) और कपिल देव (88 बोल्ड) को भी कब का पीछे छोड़ दिया है। वह भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा बोल्ड विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। विश्व स्तर पर अश्विन 109 बोल्ड विकेटों के साथ चौथे स्थान पर हैं। इस सूची में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (167 बोल्ड), इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन (137 बोल्ड) और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (116 बोल्ड) उनसे आगे हैं।


अश्विन का टेस्ट करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। अनिल कुंबले (619 विकेट) के बाद वह 537 विकेटों के साथ भारत के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं। उन्होंने 37 बार एक पारी में 5 विकेट लिए हैं जो भारत के लिए रिकॉर्ड है। इसके अलावा अश्विन ने 11 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीता है जो मुरलीधरन के साथ संयुक्त रूप से विश्व रिकॉर्ड है। साथ ही उन्होंने केवल 45 टेस्ट में 250 विकेट पूरे किए हैं जो सबसे तेज 250 टेस्ट विकेट का विश्व रिकॉर्ड है। उनकी मशहूर कैरम बॉल ने दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान किया है और इसके लिए वह विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं।


तमिलनाडु के इस खिलाड़ी का पूरा नाम रविचंद्रन अश्विन है। 2024 तक उनकी अनुमानित संपत्ति ₹132 करोड़ (लगभग 16 मिलियन डॉलर) है जो मुख्य रूप से BCCI कॉन्ट्रैक्ट और IPL से आई हैं। अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों के लिए IPL में खेलकर भी अच्छी कमाई की है।


अश्विन की गेंदबाजी में विविधता, खासकर उनकी कैरम बॉल और ऑफ-स्पिन  ने उन्हें भारत का सबसे प्रभावी स्पिनर बनाया है। उनके संन्यास के बाद भी उनकी उपलब्धियां भारतीय क्रिकेट में प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी। हालांकि किसी भी गेंदबाज के लिए उनके द्वारा स्थापित किए गए इन रिकॉर्ड्स को तोड़ पाना काफी मुश्किल होगा क्योंकि इस खिलाड़ी ने कई मामलों में खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित किया है। अश्विन को आज नहीं तो कल कोई पीछे छोड़ने की कोशिश जरूर करेगा मगर बता दें कि यह कतई आसान नहीं होने वाला है।