खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
14-Apr-2025 03:06 PM
By First Bihar
Cricket News: दिग्गज कैरिबियाई बल्लेबाज रह चुके क्रिस गेल ने भारतीय क्रिकेट, विशेषकर रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. जो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बयान से एक बात तो समझ में आ गया है कि भले ही भारत के क्रिकेट फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक समय के लिए कम आंक लें मगर विदेशी खिलाड़ी जानते हैं कि ये दोनों कितने बहुमूल्य हैं.
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब क्रिस गेल से भारतीय क्रिकेट के भविष्य और उसमें रोहित-कोहली के योगदान के बारे में चर्चा की गई तो उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली में अभी काफी क्रिकेट बचा हुआ है. इन दोनों को अभी से ही समाप्त मान लेना बेवकूफी है. क्रिकेट जगत को इन दोनों की जरुरत है जब तक संभव हो.
क्रिस गेल का यह बयान उन नफरत फैलाने वाले फैंस के गाल पर तमाचा था जो आए दिन विराट कोहली और रोहित शर्मा से संन्यास ले लेने को कहते रहते हैं. दोनों ने मिलकर हाल ही में टीम इंडिया को टी20 विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई है. अब आगे इन दोनों की नजरें 2027 में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप पर टिकी हैं.
रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा देश भर के करोड़ों क्रिकेट फैंस भी यही चाहते हैं कि संन्यास लेने से पहले एकदिवसीय विश्वकप को जीता जाए और 15 साल के सूखे को ख़त्म किया जाए. अब देखना दिलचस्प होगा की तब तक ये दोनों बल्लेबाज अपनी फिटनेस को किस प्रकार मेनटेन कर पाते हैं क्योंकि उनका विश्वकप में प्रदर्शन कैसा होगा, यह पूरी तरह से दोनों के फिटनेस पर ही निर्भर करता है.