ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / sports / कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा, पीवी सिंधु ने जीता गोल्ड मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा, पीवी सिंधु ने जीता गोल्ड मेडल

08-Aug-2022 02:57 PM

DESK : बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन पीवी सिंधु ने कमाल कर दिया है. सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता है. पीवी सिंधु ने सीधे गेम में कनाडा की शटलर को गोल्ड मेडल मैच में शिकस्त दी और बर्मिंघम में तिरंगा लहरा दिया. ये भारत का बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता 19वां गोल्ड मेडल है. 


पीवी सिंधु ने मिशेल ली को सीधे गेम में 21-15, 21-13 से हराया. सिंधु ने गोल्ड जीतकर एक बार फिर से साबित कर दिया है कि क्यों वो भारत की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. पीवी सिंधु का यह कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला गोल्ड मेडल है. 2014 में पीवी सिंधु कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रही थीं. 2018 में पीवी सिंधु को कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल मिला था. लेकिन इस बार पीवी सिंधु ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. 


बता दें कि भारत ने 10वें दिन यानी रविवार को कुल 15 मेडल हासिल किए थे. 11वें दिन भारत ने गोल्ड से खाता खोला है. इसके साथ भारत अब मेडल टैली में चौथे स्थान पर आ गया है. भारत के नाम 19 गोल्ड, 15 सिल्वर एवं 22 ब्रॉन्ज मेडल हैं. मेडल टैली में 66 गोल्ड, 55 सिल्वर और 53 ब्रॉन्ज मेडल के साथ ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है.