मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
03-Aug-2020 07:59 AM
DESK : आईपीएल गवर्निंग कौंसिल की कल हुई बैठक में कई अहम् फैसले लिए गए. साथ ही इस टूर्नामेट को यूएई में आयोजित करने की मंजूरी भी सरकार के तरफ से मिल गई है. पर इन सब के बीच आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है.
हाल के दिनों में भारत और चीन के बिगड़ते संबंध के बाद भारत ने चीन के कई ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था. ऐसे में चीन की मोबाइल कंपनी वीवो को इंडियन प्रीमियर लीग की टाइटल स्पॉन्सर बनाये रखने पर विवाद बढ़ता जा रहा है. कल आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगा दी गई की लीग का टाइटल स्पॉन्सर विवो ही रहेगा. हालांकि बोर्ड की तरफ से पहले ही संकेत दिए जा रहे थे कि वीवो टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर लीग के साथ जुड़ा रहेगा.
इस पुरे मामले में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि," इस मामले पर चर्चा की गई थी और फैसला लिया गया है कि वीवो के साथ करार जारी रहेगा. बीसीसीआई ने यह फैसला प्रायोजक करार को देखने और इस मामले पर कानूनी सलाह लेने के बाद लिया है.
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने पहले ही इस बारे में संकेत दिए थे कि वीवो टाइटल स्पॉन्सर बना रहेगा. अरुण धूमल का मानना था कि चूंकि वीवो की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग को आर्थिक फायदा ही हो रहा है, इसलिए इसे फिलहाल के लिए जारी रखना भी ठीक है.
माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने ये फैसला इस लिए लिया है क्यों कि लीग से ठीक पहले वीवो की टाइटल स्पान्सर से छुट्टी कर दी जायेगी तो उसे इसके बदले में जुर्माना चुकाना पड़ सकता है. इतना ही नहीं बोर्ड के सामने नया स्पॉन्सर खोजने की परेशानी भी खड़ी हो जाएगी.