ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / sports / Chess Controversy: शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव ने दिल्ली सरकार पर लगाए आरोप, तब...

Chess Controversy: शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव ने दिल्ली सरकार पर लगाए आरोप, तब मुख्यमंत्री आतिशी ने दिया जवाब

23-Dec-2024 08:24 PM

By First Bihar

DELHI: भारतीय महिला ग्रैंड मास्टर तानिया सचदेव ने दिल्ली सरकार पर यह आरोप लगाया है कि शतरंज ओलंपियाड जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को दिल्ली सरकार की तरफ से कोई मान्यता नहीं दी गई। तानिया सचदेव ने खेल के लिए समर्थन नहीं मिलने पर अपनी चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री आतिशी और आप नेता अरविंद केजरीवाल को इस ओर ध्यान देने की अपील की। 


तानिया सचदेव ने आगे कहा कि वर्ष 2022 के शतरंज ओलंपियाड में महिला टीम के कांस्य औद 2 साल बाद गोल्ड हासिल करने के बाद वापस आने पर भी सरकार की ओर से कुछ भी नहीं किया गया। दिल्ली सरकार की ओर से कोई स्वीकृति और मान्यता आज तक नहीं मिली। जबकि अन्य राज्यों में अपने प्लेयर्स के शानदार प्रदर्शन पर सरकार खुशी जताती है और जश्न मनाई जाती है। लेकिन यह सब दिल्ली में नहीं होता है। 


दिल्ली सरकार पर तानिया के उठाए गये सवाल पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जवाब दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आतिशी ने कहा कि हमने हमेशा अपने प्लेयर्स का समर्थन किया है। हम विशेष रूप से स्कूलों में ऐसा करते हैं। आपसे मिलकर जानना अच्छा रहेगा कि हम शतरंज के लिए क्या कर सकते हैं? मेरा ऑफिस आपसे सम्पर्क करेगा और वास्तव में आपके विचार सुनने के लिए मैं उत्सुक हूँ।