कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
10-Feb-2021 03:02 PM
DESK : विराट कोहली से फैंस बेहद नाराज हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चेन्नई टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को हरा दिया जिसके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली फैंस के निशाने पर हैं. इस हार के बाद फैंस उनकी कप्तानी को लेकर भी लगातार ट्विटर पर सवाल खड़े कर रहे हैं और उनको कप्तान के पद से हटाने का सुझाव भी दे दिया हैं. कई क्रिकेट फैंस का कहना है कि अजिंक्य रहाणे टेस्ट मैच में भारत के बेहतर कप्तान हैं और आगे के मुकाबलों के लिए उन्हें कप्तान बनाया जाना चाहिए.
इतना ही नहीं क्रिकेट के एक फैन ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे का हवाला देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, "रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर केवल नेट बॉलरों और टी-20 के बल्लेबाजों की बदौलत धूल चटा दी. कोहली अपने प्रमुख गेंदबाजों के साथ भी इंग्लैंड को हारने में कामयाब नहीं हो सके." इसके अलावा कई यूजर्स ने तो विराट कोहली को बहुत कमजोर कप्तान बता दिया है. रहाणे को बेहतर कप्तान बताते हुए लिखा एक यूजर्स ने लिखा ,"अगर कोहली टीम इंडिया के कप्तान है तो इंग्लैंड के पास इस सीरीज को जीतने का भरपूर मौका है. अगर रहाणे कप्तान होते तो इंग्लैंड के लिए हालात और मुश्किल होते."
आपको बता दें कि भारतीय टीम को इंग्लैंड की ओर से करारी शिकस्त मिली. चेन्नई में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों के बड़े अंतर से हराया. जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 मैचों की इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली. इंग्लैंड ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में कप्तान जो रूट के दोहरे शतक की मदद से 578 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 337 रन ही बना सकी. भारत ने इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रन पर समेत दी और उसे 420 रन का बड़ा टारगेट मिला लेकिन टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में 192 रन पर ही सिमट गई.