पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
19-Sep-2024 07:03 AM
By First Bihar
DESK : भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा। मगर अब इस टेस्ट से पहले भारतीय फैन्स के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आ रही है। यह खबर मौसम को लेकर है। दरअसल, पहले टेस्ट मैच के दौरान इंद्रदेव जमकर बरस सकते हैं। अब यह सवाल उठता है कि क्या टेस्ट मैच के दौरान पांचों दिन बारिश की आशंका है?
जानकारी के अनुसार भारतीय टीम अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला मैच आज (19 सितंबर) से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा। यह मुकाबला सुबह 9.30 से शुरू होगा। मगर इस टेस्ट से पहले भारतीय फैन्स के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आ रही है। यह मौसम को लेकर है।
दरअसल, टेस्ट मैच के दौरान इंद्रदेव जमकर बरस सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो मैच का नतीजा निकलना मुश्किल होगा। Accuweather.com के मुताबिक चेन्नई में गुरुवार (19 सितंबर) को बारिश की आशंका 46 प्रतिशत तक रहेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. पूरी तरह बादल छाए रहने की आशंका 56 प्रतिशत है. हवाओं की गति 39 km/h तक रहेगी।
भारतीय टीम लगभग 40 दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर एक्शन में नजर आएगी, वहीं पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करके भारत पहुंची बांग्लादेश की टीम भी जोश से भरी होगी। ऐसे में यह सीरीज काफी रोमांचक रहने वाली है। खैर बांग्लादेश आज तक भारत को टेस्ट क्रिकेट में नहीं हरा पाया है। दोनों के बीच अभी तक कुल 13 टेस्ट खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 11 बार तिरंगा लहराया है, वहीं दो मैच ड्रॉ रहे हैं।