Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक
30-Jun-2024 12:05 AM
By First Bihar
DESK : रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब जीत लिया है। इस जीत के बाद टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने फैन्स को एक झटका दिया है। कोहली ने टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
कोहली ने कहा कि यह उनका आखिरी टी20 मुकाबला है।कोहली ने फाइनल में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 76 रन बनाए और इसके दम पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. कोहली को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया।
कोहली ने पहले कहा कि ये उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था और वो जीत के साथ ही इसे खत्म करना चाहते थे। फिर स्टार बल्लेबाज ने ऐलान कर दिया कि ये फाइनल ही उनका आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच भी था।
कोहली ने कहा, "ये मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है। ये खिताबी वो चीज है जो हम हासिल करना चाहते थे। आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और फिर ऐसा हो जाता है। भगवान महान है। ये मेरा भारत के लिए खेला गया आखिरी टी20 मैच है। हम विश्व कप जीतना चाहते थे, ये सभी को पता था। ये ऐसी चीज नहीं है कि अगर हम हार जाते तो मैं संन्यास का फैसला नहीं करता। ये अगली पीढ़ी के आने के समय है। ये काफी लंबा इंतजार था, हम आईसीसी टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे थे।"
आपको बताते चलें कि टीम इंडिया के साथ कोहली ने अपना पहला टी20 मैच 12 जून 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। कोहली ने भारत के लिए कुल 125 मैच खेले। कोहली ने 48.69 की औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 38 अर्धशतक जमाए।