Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
18-Jan-2025 03:38 PM
By First Bihar
Champions Trophy :आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा की। इस दौरान देखने वाली बात यह है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर नजर नहीं आए। इसके बाद अब कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि कुछ अनबन की वजह से यह निर्णय अंतिम समय में लिया गया है। क्योंकि, पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा तेज है।
दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी, जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित थे। चैम्पियंस ट्रॉफी इस बार 'हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और दुबई में खेला जाना है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होगा। जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलेगी।
सबसे बड़ी बात भी है कि चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है। जबकि मोहम्मद सिराज स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बन सके हैं। इतना ही नहीं 'चोटिल' जसप्रीत बुमराह को भी टीम में जगह मिली है। जबकि यशस्वी जायसवाल पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बने है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी 14 महीने बाद वनडे टीम में लौटे हैं। अर्शदीप सिंह की भी टीम में जगह मिली है।
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर का नाम शामिल किया गया है। ऐसे में अब सबकुछ तय कर लिया गया है।
इधर, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे। टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। इसके लिए भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं। उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं। जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है। सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी।