Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन !
08-Mar-2025 03:55 PM
By First Bihar
Champions Trophy Final 2025 : भारतीय टीम की चिंता उस समय बढ़ गई जब दुबई के आईसीसी अकादमी में प्रैक्टिस के दौरान भारत के स्टार बल्लेबाज और सेमीफाइनल के हीरो विराट कोहली चोटिल हो गए. ऐसा नेट सेशन के दौरान हुआ. बल्लेबाजी करते वक्त एक तेज गेंदबाज की गेंद सीधा आकर विराट कोहली के घुटने से टकराई.
इसके बाद तुरंत सेशन को रोक दिया गया और टीम इंडिया के फिजियोथैरेपिस्ट ने आकर चोट की जांच की, जिसके पश्चात चोट के स्थान पर स्प्रे किया गया और वहां पट्टी बाँधी गई. चोट के बाद कोहली को दर्द का सामान करना पड़ा मगर इसके बावजूद भी वह ग्राउंड छोड़कर नहीं गए और वहीं रहकर बाकी की प्रैक्टिस देखते रहे.
फिजियोथैरेपिस्ट के अनुसार कोहली के घुटने में लगी चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और इससे उनके फ़ाइनल में खेलने को लेकर कोई दुविधा नहीं है. इतना सुनने के बाद वहां मौजूद टीम इंडिया के सभी सदस्य और विशेषकर कप्तान रोहित शर्मा के जान में जान आई. इस समय टीम इंडिया कोई भी नुकसान झेलने की हालत में नहीं है.
तमाम भारतीय क्रिकेट फैंस 9 मार्च का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. भले ही सामने न्यूजीलैंड की टीम ही क्यों ना हो. वो अलग बात है कि यह कीवी टीम कुल दो बार टीम इंडिया को आईसीसी फ़ाइनल में मात दे चुकी है, इस वजह से यह फाइनल और भी दिलचस्प होने जा रहा है. ग्रुप स्टेज में कीवी टीम को धूल चटाने के बाद अब फैंस की दिली ख्वाहिश बस यही है कि रोहित शर्मा और टीम निर्दयता पूर्वक अपना बदला लेते हुए ट्रॉफी को उठाए.