Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
03-Mar-2025 01:32 PM
By First Bihar
Champions Trophy 2025 : रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेला गया। यह मैच अंत तक रोमांचक बना रहा और नतीजा किसी भी पक्ष में जाने की संभावना बनी हुई थी। मगर वरुण चक्रवर्ती की फिरकी के बदौलत टीम इंडिया इस मैच को अपने पक्ष में लाने में कामयाब रही और इस मैच को 44 रन से जीत बैठी।
रोहित की सेना का अनोखा कीर्तिमान
बता दें कि इस जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने तीनों ग्रुप स्टेज मैच जीतने वाली इकलौती टीम बन गई भारतीय टीम, यह एक कीर्तिमान है जो कोई अन्य टीम इस बार नहीं कर पाई थी, अब कप्तान रोहित शर्मा सेमीफाईनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को पूरी तरह से तैयार हैं।
रोहित कंगारुओं से भिड़ने को पूरी तरह तैयार
न्यूजीलैंड पर जीत के बाद हिटमैन ने कहा है कि वे आगामी मैच में कंगारुओं से भिड़ने को पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर का कहना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सेमीफाईनल मैच में टीम इंडिया कंगारुओं पर भारी पड़ेगी।
कौन सी टीम ले जाएगी ट्रॉफी
यह सेमीफाईनल मैच 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाईनल मैच इसके अगले दिन 5 मार्च को साऊथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर में होने जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले इन महत्वपूर्ण मुकाबलों में कौन सी टीम किस पर भारी पड़ती है।