ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / sports / Champions Trophy 2025 : न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से ठीक पहले कप्तान रोहित...

Champions Trophy 2025 : न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से ठीक पहले कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Champions Trophy 2025 : रविवार को चैंपियन्स ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के सामने उतरने से पहले ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जिसके बारे में उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी।

02-Mar-2025 02:54 PM

By First Bihar

कप्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड

Champions Trophy 2025 : भारत और न्यूजीलैंड ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेलने रविवार को एक दूसरे के आमने-सामने हैं, इससे ठीक पहले ही कुछ ऐसा हुआ कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है और इंटरनेट पर जमकर उनकी खिल्ली कुछ फैंस के द्वारा उड़ाई जा रही।



हारे लगातार 13 टॉस

दरअसल मैच से ठीक पहले टॉस के दौरान रोहित शर्मा की बदकिस्मती जारी रही और एक बार फिर से वह टॉस जीतने में नाकामयाब रहे, कीवी कप्तान सैंटनर ने इस मामले में बाजी मारी और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, इस टॉस को हारते ही रोहित एकदिवसीय मैचों में लगातार 13 टॉस हारने वाले कप्तान बन गए हैं।



उड़ाया जा रहा मजाक

ऐसा करने वाले वह विश्व के तीसरे कप्तान बनें हैं, इस अनचाही उपलब्धि के बाद रोहित शर्मा की किरकिरी सोशल मीडिया पर हो रही है, कुछ फैंस उनके पनौती होने का मजाक उड़ा रहे जबकि अन्य फैंस अपने कप्तान का बचाव करते नजर आए, उनका कहना है कि "तो क्या हुआ अगर रोहित टॉस जीतने में नाकामयाब साबित हुए हैं, मैच तो वे जीत रहे हैं ना"।



सेमीफाईनल का समीकरण

बताते चलें कि आज का मैच यदि टीम इंडिया जीत जाती है तो सेमीफाईनल में इस टीम की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी जबकि यदि टीम यह मैच हारती है तो फिर सेमीफाईनल में रोहित की सेना को दक्षिण अफ्रीका का सामना करना पड़ेगा।



दुखद आंकड़े

देखना दिलचस्प होगा कि आज का यह महत्वपूर्ण मैच किस पक्ष की ओर जाता है, ICC टूर्नामेंट्स में हालांकि हर बार न्यूजीलैंड की टीम भारत पर भारी पड़ी है जिसे इस बार रोहित शर्मा और टीम किसी भी हाल में बदलना चाहेगी।