Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
06-Aug-2024 04:53 PM
By First Bihar
DESK: Paris Olympic 2024 में आज का दिन मंगल रहा। भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट ने ओलिंपिक सेमीफाइनल में जगह बना ली है। विनेश का यह तीसरा ओलिंपिक है। पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन 50 KG के फ्री स्टाइल कुश्ती में विनेश फोगाट ने यूक्रेन की प्लेयर ओक्साना लिवाच को 7-5 से हरा सेमीफाइनल में पहुंच गई।
पहले विनेश फोगाट ने क्वार्टर फाइनल में जापान को हराया था। एक घंटे के अंदर विनेश ने दो मुकाबले जीते। विनेश फोगाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आज रात ही पौने दस बजे सेमीफाइनल का मुकाबला होगा।
वही पेरिस ओलिंपिक के 11वें दिन भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। नीरज चोपड़ा क्वालिफिकेशन राउंड में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। नीरज मंगलवार को जेवलिन थ्रो के क्वालिफाइंग राउंड में उतरे।
उन्होंने अपना पहला ही थ्रो 89.34 मीटर का फेंका। यह नीरज का सीजन बेस्ट थ्रो था। नीरज के प्रतिद्वंद्वी ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.63 मीटर और पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 86.59 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल में जगह बना ली है। 8 अगस्त की रात पौने 12 बजे नीरज चोपड़ा फाइनल में उतरेंगे।