पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
24-Feb-2021 04:46 PM
DESK : इंडिया और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों में दो टेस्ट मैचों कि पारी खत्म हो चुकी है और आज इसके तीसरे पारी की शुरुवात हो चुकी है. आपको बतादें की आज तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े "मोटेरा स्टेडियम" में खेला जाना है. मैच के शुरुवात से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गहरी चिंता जताई हैं. दरअसल अहमदाबाद के नए स्टेडियम पर लाइट्स कि कमी को लेकर विराट ने कहा है की मैच के दौरान दिक्कत आ सकती है और खिलाड़ियों को जल्दी ही खुद को इसके हिसाब से ढालना होगा.
आपको बतादें कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेडिशनल फ्लडलाइट्स नहीं है, बल्कि छत के अनुसार ही एलईडी लाइट्स फिट की गई हैं. यह दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम के ‘रिंग ऑफ फायर’ की तरह है, जिससे फील्डिंग करने वाली टीम को दिक्कत आ सकती है. कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले टॉस के समय कहा, ‘यहां माहौल काफी रोमांचक है. मैं सीटों के रंग से ज्यादा लाइट्स को लेकर चिंतित हूं.’
कोहली ने आगे कहा, ‘ऐसी लाइट्स में गेंद को देखना मुश्किल होता है. इसी तरह के स्टेडियम में हमने दुबई में भी खेला है. इसके अनुरूप जल्दी ढलना होगा.’ दुबई में पिछले साल आईपीएल के दौरान इस तरह की लाइट में कई आसान कैच भी फील्डरों से छूटे थे.
इसके अलावा आपको बता दें कि विराट कोहली लंबे समय से शतक नहीं बना पाए हैं. विराट कोहली ने आखिरी बार बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ नवंबर 2019 में खेले गए डे नाइट टेस्ट मैच में शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद से ही कोहली क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं बना पाए.
वही बात करें अगर मोटेरा स्टेडियम कि तो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात के अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया और उद्घाटन के साथ ही मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित शाह, खेल मंत्री किरेन रिजिजू और बीसीसीआई सचिव जय शाह भी मौजूद रहे.