ब्रेकिंग न्यूज़

पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई

Home / sports / कैप्टन कोहली ने रचा इतिहास, 100M फॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर बने

कैप्टन कोहली ने रचा इतिहास, 100M फॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर बने

02-Mar-2021 11:01 AM

DESK : भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के करोड़ों फैंस हैं और ये बात अब जग जाहिर हो चुकी है. जितने फेमस कोहली अपने खेल के लिए हैं उतने ही वह सोशल मीडिया पर भी हैं. वैसे तो बल्लेबाजी में विराट कोहली के नाम कई रिकॉर्ड हैं लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड जोड़ा है. दरअसल इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 100 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं और यही नहीं ऐसा करने वाले विराट पहले भारतीय भी बन चुके हैं. 


आपको बता दें कि विराट इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पूरा करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं और दुनिया के 23वें इंसान हैं. बात करें अगर खिलाड़ियों कि जिनसे विराट पीछे है तो उनमे पहला नाम फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जिनके 266 मिलियन फॉलोअर्स है, अगला नाम लियोनेल मेसी (186 मिलियन) का हैं और फिर हैं नेमार जिनके 147 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वही क्रिकेट जगत में विराट 100 मिलियन फॉलोअर्स पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं.


विराट 100 मिलियन फॉलोअर पूरा करने वाले पहले भारतीय हैं. वहीं भारत में विराट के बाद इस लिस्ट में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम आता है, जिनके इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जबकि तीसरा नंबर श्रद्धा कपूर का है. श्रद्धा के इंस्टाग्राम पर 58 मिलियन फॉलोअर्स हैं.


खेल जगत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली खूब पैसे कमाते हैं. रिपोर्ट्स की माने तो विराट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाते हैं. वहीं अगर विराट कोहली की प्रायोजित पोस्ट्स की बात करें तो उनसे उन्हें हर पोस्ट से लगभग 3 करोड़ रुपए मिलते हैं.


भारत के लिए खेलने वाले विराट कोहली की टीम के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स उनसे आधे भी नहीं है. इंस्टाग्राम पर बीसीसीआई का अधिकारिक अकाउंट इंडियन क्रिकेट टीम के नाम से है, जिस पर कुल 16.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं आईसीसी के अकाउंट की बात करें तो उसके 16.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं.