ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / sports / बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने नेशनल चैम्पियनशिप में जीता दूसरा गोल्ड मेडल

बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने नेशनल चैम्पियनशिप में जीता दूसरा गोल्ड मेडल

13-Dec-2021 08:44 AM

DESK : बिहार बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह का लगातार एक बाद एक उपलब्धि हासिल कर रही हैं. श्रेयसी का 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है. पटियाला में आयोजित इस चैम्पियनशिप में श्रेयसी ने रविवार को डबल ट्रैप स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 


दस दिन पहले श्रेयसी ने वूमेन्स ट्रैप इवेंट में भी बिहार के लिए पीला तमगा जीता था. 10 दिन के अंतराल पर बिहार की इस बेटी ने 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में एक और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. 


बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट किया, 'पंजाब के पटियाला में हो रहे 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज़ एवं जमुई विधायक श्रेयसी जी ने डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर बिहार का भी नाम रोशन किया है. इस शानदार जीत पर श्रेयसी जी को हार्दिक बधाई.'


श्रेयसी सिंह की कामयाबी पर जमुई एवं आसपास के इलाको में जश्न का माहौल है. प्रदेश के नेताओं ने भी श्रेयसी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.


बताते चलें कि जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी हैं. पिछले साल विधानसभा चुनाव में श्रेयसी ने राजद के विजय प्रकाश को लगभग 41 हजार मतों से हराया था. 


श्रेयसी खेल के साथ-साथ पार्टी की जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन कर रही हैं. उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा की केंद्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है. साथ ही, वह उत्तराखंड बीजेपी युवा मोर्चा की सहप्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं.