Bihar News: फ्लैग फुटबॉल के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक पटना में आयोजित की गई। बैठक में राज्य में फ्लैग फुटबॉल के विकास, संगठन के विस्तार, एवं जिला स्तर पर कोच उपलब्ध करवाने की बात रखी गई" एवं खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा आगामी प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण शिविरों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
पटना मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता Association के अध्यक्ष श्याम सुंदर शरण ने की। उन्होंने कहा कि फ्लैग फुटबॉल एक ओलंपिक खेल है जिसे 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल में शामिल किया गया है. अगर अभी से फ्लैग फुटबॉल को बिहार में एक अच्छे स्तर पर कोच मिले तो बिहार के खिलाड़ी भी भारत और बिहार का नाम कर सकता है। इसके लिए खेल मंत्री एवं बिहार सरकार से मदद की बात रखी जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर दिलाने के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।
इस अवसर पर सचिव दिलकुश जी जो इस खेल को लगातार खेल रहे हैं, उन्होंने फ्लैग फुटबॉल को ग्रासरूट से शुरूआत करने की बात कही. वहीं संगठन के कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार शाही सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी सौरभ शर्मा ,आशीष रंजन एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सभी जिलों में संगठन का विस्तार, खिलाड़ियों के पंजीकरण, प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं तथा एसोसिएशन के बैंक खाते के संचालन सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।