घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
30-Dec-2022 09:00 AM
DESK : भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का बड़ा रोड एक्सीडेंट हुआ है। इस हादसे में पंत बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऋषभ पंत उत्तराखंड के रुड़की से लौट रहे थे और इसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
चलती चार में ही पंत की कार में आग लग गई, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए हैं। आज यानी शुक्रवार अहले सुबह रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार रेलिंग से टकरा गई। इसके बाद उनकी चार में भीषण आग लग गई। ऋषभ के सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोट आई है। पैर में फ्रैक्चर भी बताया जा रहा है।
घायल क्रिकेटर को आनन-फानन में रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल में अस्पताल में ले जाया गया। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि क्रिकेटर के शरीर में ज्यादा चोट नहीं लगी है, लेकिन एक पैर में फ्रेक्चर की संभावना है। उन्हें अब बेहतर इलाज के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया जा रहा है। ऋषभ पंत ने बताया कि तड़के कार चलाते समय उन्हें झपकी आ गई थी और सेकंड के भीतर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और हादसा हो गया।