ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / sports / भारतीय क्रिकेट टीम की जल्द हो सकती है मैदान पर वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम की जल्द हो सकती है मैदान पर वापसी

29-Jun-2020 01:37 PM

DESK : कोरोना काल में इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 8 जुलाई से टेस्ट सीरीज के साथ शुरू होने वाली है. पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के अगस्त तक मैदान पर उतरने के आसार नहीं है. कोरोना वायरस के कारण विश्व के सभी स्पोर्ट्स इवेंट्स या तो रद्द कर दिया  गया है या फिर कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया हैं. 

एक निजी समाचार चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने इस बात की जानकारी दी है. हालांकि सरकार ने जब अनलॉक – 1 के दौरान क्रिकेट स्टेडियम खोलने की अनुमति दी तो कुछ खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और बॉलर कुलदीप यादव मैदान पर ट्रेनिंग करते हुए नजर आए थे.

इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज से होने वाली है जो 8 से 28 जुलाई के बीच खेली जाएगी. इस मैच के बाद इंग्लैंड की मेजबानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम पांच अगस्त से एक सितंबर तक 3 मैचों की टेस्ट सीरीज और 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. इस दौरे के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम निकल चुकी है.  

दरअसल, भारतीय टीम को जून में श्रीलंका का दौरा करना था, इस के बाद अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण दोनों सीरीज को स्थगित करना पड़ा है. खबर है कि BCCI आईपीएल सीजन 13 का आयोजन 25 सितंबर से एक नवंबर के बीच कराने के बारे में सोच रही है. फ़िलहाल ये आयोजन कहां होगा इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि IPL सीजन 13 का आयोजन विदेशी धरती पर भी हो सकता है. इसके मेजबानी के लिए श्रीलंका और UAE ने पहले ही BCCI के सामने प्रस्ताव रख चुका है.