ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / sports / भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए.. कहां होगी दोनों टीमों की...

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए.. कहां होगी दोनों टीमों की भिड़ंत

05-May-2023 07:51 PM

By VISHWAJIT ANAND

DESK: ICC द्वारा आयोजित वनडे विश्व कप का हिंदुस्तान सहित पूरे विश्व के क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत कर रहा है। ऐसे में अब उस स्टेडियम के नाम का पता चल गया है, जहां भारत और पाकिस्तान के टीमें आमने सामने आएंगी। इसलिए भारतीय क्रिकेट प्रेमी उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया जाएगा। 


अहमदाबाद में भिड़ेगा भारत और पाकिस्तान

साल के अंतिम महीनों में विश्वकप आयोजित होनी है लेकिन क्रिकेट के मैदान पर हिंदुस्तान के साथ जिस टीम की टक्कर भारत के क्रिकेट प्रेमी देखना चाहते हैं वह टीम पाकिस्तान है और लंबे अरसे से पाकिस्तान का सामना हिंदुस्तान ने अपनी सरजमीं पर नहीं किया है। ऐसे में आने वाले विश्व कप 2023 में जब पाकिस्तान हिंदुस्तान की सरजमीं पर भारत के साथ खेलेगा तो एक हाई वोल्टेज मैच क्रिकेट प्रेमी देख पाएंगे। जिस मैदान पर इस मैच का आयोजन किया जाएगा उस मैदान का नाम भी अब सामने आ गया है, क्रिकेट के इस हाई वोल्टेज मैच की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम करेगा।


हालांकि इस बात की कोई भी अधिकारी पुष्टि BCCI के द्वारा नहीं दी गई है लेकिन संभावनाएं पूरी हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस हाई वोल्टेज मैच को अहमदाबाद में ही खेला जाएगा। इस मैच को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे लिहाजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम को इस मैच के लिए चुना गया है, क्योंकि इस स्टेडियम में 1 लाख से अधिक दर्शक आसानी से बैठकर मैच देख सकते हैं।


वर्ल्ड कप मैच के लिए मैदानों को किया जा रहा है अपग्रेड

वनडे विश्व कप 2023 को लेकर BCCI के द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। BCCI अभी IPL की मेजबानी में लगा हुआ है और सब कुछ तय अनुसार रहा तो IPL के बाद वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा, अक्टूबर में वर्ल्ड कब शुरू होने की संभावनाएं हैं जो नवंबर तक चलेगा। BCCI सचिव जय शाह ने कहा हालिया दिनों में स्टेडियम की आलोचना को देखते हुए देशभर के तमाम स्टेडियमों को 500 करोड़ की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है।