सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
29-Jun-2024 11:45 PM
By First Bihar
DESK : टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन हराया और खिताब अपने नाम किया। बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए। विराट कोहली ने 76, अक्षर पटेल ने 47 और शिवम दुबे ने 27 रन बनाए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली की 76 रनों की पारी के दम पर 20 ओवरों में 176 रन बनाए हैं। भारत ने 34 के स्कोर पर रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया को अक्षर पटेल और विराट कोहली की जोड़ी ने शानदार वापसी करवाई।
दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन इसके बाद अक्षर पटेल 47 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली रहे, जिन्होंने 59 गेंदों मेें छह चौके और दो छक्कों के दम पर 76 रनों की पारी खेली।
उधर, भारत से मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवा दिए हैं। क्विंटन डी कॉक 39 रन बनाकर हुए आउट हैं। जसप्रीत बुमराह ने रीजा हेंड्रिक्स को चार के निजी स्कोर पर बोल्ड कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई थी, जबकि उनके बाद अर्शदीप ने अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम को 4 के स्कोर पर आउट किया।