ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / sports / BGT 2024 : : बल्लेबाजों के लिए खतरनाक है गाबा का 'ग्रीन टॉप'...

BGT 2024 : : बल्लेबाजों के लिए खतरनाक है गाबा का 'ग्रीन टॉप' विकेट, सामने आया पहला फोटो

12-Dec-2024 03:54 PM

By First Bihar

DESK : वहीं, तीसरे टेस्ट मैच में गाबा की पिच को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है। ऐसा कहा जा रहा है कि यहां की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल हो सकती है और इसकी पूरी संभावना दिख रही है। पिच से तेज गेंदबाजों को पेस और बाउंस मिलेगा। यानी बल्लेबाजों की शामत आनी तय है। शुरुआती दिन तो यहां पर गेंदबाजों का ही बोलबाला रहेगा। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी, शायद वो पहले गेंदबाजी करेगी। वैसे भी दोनों ही टीमों में धुरंधर तेज गेंदबाजों की कमी नहीं है। 


अब गाबा टेस्ट में जिस पिच पर भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच होना है, उसकी तस्वीरें सामने आई है।  इसे देखकर तो ऐसा लगता है कि पिच तेज गेंदबाजों के ही मुफीद होगी. विकेट काफी हरा-भरा दिख रहा है और इस पर लगातार रोलिंग की जा रही है।  ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट पहले ही से ग्रीन टॉप पर विकेट बनवाने के मूड में था, ताकि सीरीज में बढ़त ली जा सके। हालांकि ये फैसला बैकफायर भी कर सकता है क्योंकि भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट ऑस्ट्रेलिया से कमतर नहीं है। 


गौरतलब हो कि 2020-21 के जब भारत ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ा था। तब ऑस्ट्रेल‍िया को इस मैदान पर भारत से हार के कारण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से हाथ धोना पड़ा था। उस मैच से पहले मेजबान टीम 1988 से गाबा में अपराजित थी। पिछली गर्मियों में भी उसे इस मैदान पर वेस्टइंडीज के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।