ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / sports / BCCI ने लिया बड़ा फैसला, जल्द मैदान पर वापसी करने वाले हैं ऋषभ...

BCCI ने लिया बड़ा फैसला, जल्द मैदान पर वापसी करने वाले हैं ऋषभ पंत

20-Jan-2024 03:48 PM

By First Bihar

DESK : टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी को लेकर बड़ाअपडेट सामने आ गया है। ऋषभ पंत को बेहतर इलाज के लिए इंग्लैंड भेजा जाएगा। बीसीसीआई की कोशिश है कि ऋषभ पंत पूरी तरह से टिक होकर आईपीएल में वापसी कर पाएं ताकि उनके टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना बढ़ जाए। 


वहीं, इससे पहले बीसीसीआई ने  मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को भी इंग्लैंड भेजने का फैसला किया गया। दक्षिण अफ्रीका दौरे से ही शमी और सूर्यकुमार यादव टखने की चोट की समस्या से जूझ रहे है। जिसके बाद अब यह फैसला लिया जाएगा। मिडिया  रिपोर्ट के मुताबिक मैदान पर तेजी से वापसी करने की कोशिश में जुटे ऋषभ पंत इंग्लैंड जाएंगे। 


इसके साथ ही  मार्च के अंत में शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में ऋषभ पंत की वापसी की पूरी संभावना है। ऋषभ पंत दिसंबर 2022 के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। दिसंबर 2022 में हरिद्वार जाते हुए ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था और उन्हें काफी गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद पंत का मुंबई के हॉस्टिपल में 45 दिन तक इलाज चला था।  


एक्सीडेंट के बाद पहली बार आईपीएल के दौरान ऋषभ पंत पब्लिक के बीच नज़र आए।  हालांकि उस वक्त पंत को चलने में काफी तकलीफ हो रही थी।  इसके बाद काफी महीनों तक ऋषभ पंत ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस पर काम किया। हालांकि, चोटिल होने की वजह से पंत एशिया कप और वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। 


उधर,  दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने आईपीएल में पंत की वापसी की उम्मीद जताई है।  सौरव गांगुली ने कहा है कि पंत ने अभी तक प्रैक्टिस शुरू नहीं की है, पर आईपीएल से पहले वो पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।  दिल्ली कैपिटल्स एलान कर चुका है कि इस सीजन में पंत ही टीम की अगुवाई करेंगे।