ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / sports / BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना, वर्ल्ड कप जीतने पर 125...

BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना, वर्ल्ड कप जीतने पर 125 करोड़ देने का ऐलान

30-Jun-2024 08:23 PM

By First Bihar

DESK: T-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम के इतिहास रचने के बाद  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि टी 20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। 


पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने असाधरण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ी, सभी कोच और सहयोगी स्टाफ को बहुत बहुत बधाई। बता दें कि शनिवार को टी 20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी भारत ने जीत ली है। भारत ने 7 रन से दक्षिण अफ्रीका को हराया है। भारत की इस जीत पर बीसीसीआई ने भारतीय टीम के लिए खजाना खोल दिया है।


टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार जीत दर्ज करने के बाद विराट कोहली और भारतीय टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने क्रिकेट के टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने का एलान किया है। दो खिलाड़ियों के टी20 से संन्यास लेने के बाद इसमें एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने भी टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है हालांकि वह वनडे और टेस्ट में खेलते रहेंगे।


दरअसल, शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के बाद राहुल शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टी20 को अलविदा कहने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया के जरिए इसका एलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड कप के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी।


जडेजा ने लिखा, “कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कहता हूं। गर्व के साथ दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह, मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपने के सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का शिखर था। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद.”