जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय
04-Sep-2020 11:26 AM
DESK : कोरोना काल में आईपीएल को आयोजित कराने का बीसीसीआई का फैसला फिर से सवालों के घेरे में आ रहा है.भारत में कोरोना के खतरे को देखते हुए इसे यूएई में आयोजित करने का फैसला लिया गया था. लेकिन अब परिस्थितयां बदल रही हैं. जिस वजह से आईपीएल पर फिर से संकट के बादल मंडराने लगे हैं.
दरअसल, आईपीएल की शुरुआत 19 सितम्बर से हो रही है. लेकिन टीमों के प्रैक्टिस मैच शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिनका आइसोलेशन में इलाज चल रहा है. एक साथ टीम के 13 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया. यहां इस बात पर गौर करना होगा की सीएसके की टीम यूएई पहुंचने वाली सबसे पहली टीमों से एक थी. हालांकि आज से सीएसके की टीम प्रैक्टिस शुरू कर रही है.
यूएई में टूर्नामेंट का आयोजन इसलिए किया जा रहा था क्योंकि वहां संक्रमण का खतरा भारत के मुकाबले काफी कम था लेकिन, अब चीजें काफी बदल गई हैं. जिस बात का डर था अब वहीं हो रहा है. यूएई की मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो यह चिंता का विषय है. वहां पिछले दो दिन में यानी बुधवार और गुरुवार को कोरोना वायरस के 1349 नए केस सामने आए हैं. 27 मई के बाद इतने ज़्यादा केस एक दिन में अब तक दर्ज नही हुए थे. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए वहा की सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकॉल्स को अब और सख्त कर दिया है. बीसीसीआई यूएई की सरकार से कोविड 19 नियमों में नरमी बरतने को लेकर बात करने में लगा है.
शायद इन्ही सब कारणों की वजह से आईपीएल ने अब तक मैच का शेड्यूल जरी नहीं किया है. इस बार का आईपीएल शुरू होने से पहले ही काफी विवादों से घेरा रहा है. कुछ दिनों पहले स्पॉन्सरशिप को लेकर भी काफी विवाद हुआ था.