ब्रेकिंग न्यूज़

रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम पति को नहीं मिलेगा हक! इन महिलाओं की संपत्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किसे मिलेगा अधिकार Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

Home / sports / सौरव गांगुली होंगे BCCI के नये बॉस, अध्यक्ष पद पर ‘दादा’ के नाम...

सौरव गांगुली होंगे BCCI के नये बॉस, अध्यक्ष पद पर ‘दादा’ के नाम पर बनी सहमति

14-Oct-2019 07:40 AM

DESK: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नये अध्यक्ष होंगे. रविवार को मुंबई में बीसीसीआई के सभी सदस्यों की अनौपचारिक मीटिंग में इस बारे में फैसला लिया गया. वहीं बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का सचिव नियुक्त किए जाने की तैयारी हो गई है.


मीटिंग में बीसीसीआई के नए अध्यक्ष के नाम पर सहमति को लेकर शुरुआत में ड्रामा हुआ. इस फैसले को लेकर बीसीसीआई के सदस्य दो गुटों में बंटे थे, जिनमें एक अनुराग ठाकुर और दूसरा गुट एन श्रीनिवासन का था. दोनों पक्ष अपने-अपने उम्मीदवार को बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष नियुक्त करने को लेकर जोर लगा रहे थे. हालांकि, आखिरी में सौरव गांगुली के नाम पर सहमति बन गई.


वहीं,कर्नाटक के बृजेश पटले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के नए सचिव हो सकते हैं. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के अरुण सिंह ठाकुर के कोषाध्यक्ष बनने की संभावना है.