परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
08-Jun-2022 04:40 PM
DESK : लगातार रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में इतिहास रचा जा रहा है. शुरू में धमाकेदार पारियां देने के बाद अब बंगाल टीम ने एक नया रिकॉर्ड बना डाला है. यहां बंगाल ने 773 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की, टीम के कुल 7 खिलाड़ी आउट हुए. यानी क्रीज़ पर 9 बल्लेबाज मौजूद रहे थे और सभी ने ही 50 और उससे अधिक का स्कोर बनाया.
सबसे ज्यादा बंगाल की ओर से सुदीप कुमार घरामी ने 186 रनों की पारी खेली. और ए. मजूमदार ने 117 रनों का स्कोर बनाया. इन दो शतकों के अलावा बाकी सात बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया. 50 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पश्चिम बंगाल सरकार में खेल मंत्री मनोज तिवारी भी शामिल रहे. उन्होंने 73 रन स्कोर किया.
आपको बता दें बंगाल की टीम जब अपने बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, तब आकाश दीप ने अंत में तहलका मचा दिया. उन्होंने सिर्फ 18 बॉल में 53 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 छक्के रहे. रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में भी आकाश दीप ने करीब 300 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.