ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / sports / बजरंग पूनिया ने 'पद्मश्री' पुरस्कार लौटाने का किया ऐलान, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा...

बजरंग पूनिया ने 'पद्मश्री' पुरस्कार लौटाने का किया ऐलान, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

22-Dec-2023 05:45 PM

By First Bihar

DESK: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। यौन शोषण के आरोपी संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को संघ का अध्यक्ष बनाने को लेकर खिलाड़ियों में भारी नाराजगी है। ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने के ऐलान के बाद अब भारतीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया नेपद्मश्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान कर दिया है।


बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लंबा चौड़ा पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अपनी मांगे नहीं सुनी जाने के कारण पद्मश्री पुरस्कार लौटाने की बात कही है। पहलवानों के लंबे आंदोलन के बाद बृजभूषण शरण सिंह को हाल ही में अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था हालांकि बृजभूषण खेमें के ही संजय सिंह को नया अध्यक्ष बनाए जाने पर बजरंग पूनिया ने अपना पदक लौटाने का ऐलान किया है।


इससे पहले कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव में बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह की जीत की खबर सुनते ही महिला पहलवान साक्षी मलिक रोने लगी थीं और BJP सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इस नतीजे के आने से महिला पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया भी काफी दुखी थे। अब उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर पद्मश्री सम्मान लौटाने की बात कही है।