ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / sports / Ayush Mhatre: आयुष म्हात्रे ने पहले ही मैच में तोड़ा 18 साल पुराना...

Ayush Mhatre: आयुष म्हात्रे ने पहले ही मैच में तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड, विस्फोटक बल्लेबाजी देख फैंस बोले “इसे अब तक बचाकर क्यों रखा था”

Ayush Mhatre: आयुष म्हात्रे ने अपने पहले ही आईपीएल मैच में बड़ा कारनामा करते हुए 32 रनों की विस्फोटक पारी तो खेली ही, साथ में 18 साल पुराना एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

20-Apr-2025 09:24 PM

By First Bihar

Ayush Mhatre: अगर कहा जाए कि चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला सुरेश रैना मिल गया है तो शायद यह गलत नहीं होगा. आज 17 वर्षीय बल्लेबाज आयुष म्हात्रे का आईपीएल में पहला मैच था, विपक्षी टीम थी मुंबई इंडियंस. तीसरे नंबर पर उतरे इस युवा खिलाड़ी ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों को आड़े हाथों लेते हुए तबाही मचा दी और मात्र 15 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.


इस युवा ने बल्लेबाजी भी उस अंदाज में की कि एमएस धोनी से लेकर सूर्यकुमार यादव तक सभी इस युवा बल्लेबाज के मुरीद हो गए. इस आतिशी बल्लेबाजी के अलावा आज आयुष म्हात्रे ने CSK का एक 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. CSK के लिए डेब्यू करने वाले वह सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. 17 साल 278 दिन में CSK के लिए अपना पहला मैच खेलने वाले आयुष ने इस मामले में अभिनव मुकुंद का रिकॉर्ड तोडा है जिन्होंने 2008 में 18 साल और 139 दिन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना पहला मैच खेला था.


बात करें आज मुंबई और चेन्नई के बीच हो रहे इस मैच की तो मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की ओर सबसे ज्यादा रन रविंद्र जडेजा (53) ने बनाए, जिसके बाद शिवम दुबे (50) ने भी अच्छा योगदान देते हुए टीम को 176 के स्कोर तक पहुंचाया. अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस की टीम सफलतापूर्वक इस लक्ष्य को चेज कर पाती है या नहीं. आपको याद दिला दें कि जब पिछली बार इन दोनों टीमों की भिडंत हुई थी तो चेन्नई ने मुंबई को पटखनी दे दी थी, अब आज के मैच में मुंबई पूरी कोशिश करेगी कि वह अपना बदला पूरा कर सके.