मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Sep-2020 06:01 PM
DESK : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और मशहूर टीवी कमेंटेटर डीन जोंस का आज मुंबई में निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक 59 वर्षीय जोंस का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ. जोन्स अपनी कमेंटरी के लिए बहुत मशहूर रहे हैं. निधन के समय भी वह मुंबई में थे और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के ब्रॉडकास्ट से जुड़े हुए थे. जोन्स के निधन पर तमाम दिग्गज क्रिकेटरों ने शोक जताया है.
जोंस ने आस्ट्रेलिया के क्रिकेट टीम में 1984 में डेब्यू किया था. अपने करियर में उन्होंने 52 टेस्ट और 164 वनडे मैच खेले थे. जोंस के नाम टेस्ट में 3,631 तथा वनडे में 6,068 रन दर्ज हैं.
उनकी मौत की खबर सुनकर टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उनके निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि, 'अपने सहकर्मी और प्यारे दोस्त को खोकर मुझे सदमा लगा है, डीन जोंस, आप काफी कम उम्र में हमें छोड़कर चले गए. आपके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं, आपकी आत्मा को शांति मिले.'